Search
Close this search box.

वाराणसी: महिला का पर्स ऑटो में छूटा, पुलिस ने 15 मिनट में दिलवाया वापस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: पुलिस ने एक बार फिर मानवता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया। सोमवार को रिंग रोड पर ड्यूटी दे रही महिला उपनिरीक्षक निकिता सिंह और आकांक्षा मिश्रा ने मात्र 15 मिनट में एक महिला का खोया पर्स खोजकर उसे सुरक्षित वापस दिलाया।

घटना के अनुसार, महिला अपने बच्चे के इलाज के लिए ऐढ़े आवास से हुकूलगंज जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। रिंग रोड पर किसी कार्य से उतरते समय वह अपना पर्स ऑटो में ही भूल गई। ऑटो चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया, जिससे महिला परेशान हो गई।

घबराई महिला ने तुरंत मौके पर चेकिंग ड्यूटी में व्यस्त दोनों उपनिरीक्षकों को घटना की जानकारी दी। ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत तैनात पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो चालक का पता लगाकर वाहन को रोक लिया। पर्स की पुष्टि होने के बाद उसे सुरक्षित महिला को लौटा दिया गया।

पर्स वापस मिलने पर महिला ने वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाकर उनका विश्वास और बढ़ाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें