मिर्जापुर। जनपद के पुलिस लाइन ग्राउंड में इस बार दुर्गा पूजा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। SSP सोमेन बर्मा ने यहां भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन कराया। देशभर में प्रसिद्ध पश्चिम बंगाल की तर्ज़ पर तैयार किए गए आकर्षक पंडाल ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा।
महाअष्टमी के दिन SSP सोमेन बर्मा ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान वे पूरी तरह भक्तिभाव में विभोर नज़र आए। उनकी मां दुर्गा की आरती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिलेभर में SSP सोमेन बर्मा की मां दुर्गा के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की कड़ी ड्यूटी के बीच भी उन्होंने धार्मिक परंपराओं को संजोकर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।






