वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से लाखों रुपये के आभूषण, चोरी में प्रयुक्त उपकरण और एक थार वाहन बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के दौरान पहचान से बचने के लिए स्कूटी और मास्क का इस्तेमाल करता था और मोबाइल साथ नहीं रखता था। चोरी से अर्जित पैसों से उसने थार वाहन खरीदा था।

यह आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसकी तलाश तीन थानों की पुलिस कर रही थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।










