Search
Close this search box.

वाराणसी: बरेका में सतर्कता बुलेटिन “प्रबोध” का विमोचन, उत्कृष्ट रचनाओं के लिए अधिकारियों को मिला सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को आयोजित प्रमुख अधिकारी बैठक (पी.ओ.एम.) के दौरान सतर्कता बुलेटिन “प्रबोध” का औपचारिक विमोचन किया गया। बुलेटिन का विमोचन महाप्रबंधक सोमेश कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा प्रमुख विभागाध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर बुलेटिन में प्रकाशित उत्कृष्ट लेखन के लिए डॉ. देवेश कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तथा अंकुर रामपाल, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी एवं उप सचिव (महाप्रबंधक), को महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।

सतर्कता जागरूकता अभियान और सप्ताह का सफल आयोजन

केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के दिशा-निर्देश और महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में बरेका में 18 अगस्त 2025 से 17 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता अभियान तथा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित किया गया। इस वर्ष अभियान का विषय था “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी”।

अभियान के तहत बुलेटिन में प्रकाशन हेतु बरेका के अधिकारियों व कर्मचारियों से रचनाएँ, कविताएँ और लेख आमंत्रित किए गए थे, जिनमें से उत्कृष्ट चयन को “प्रबोध” में स्थान दिया गया। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सतर्कता विभाग द्वारा किए गए प्रणाली सुधारों को भी बुलेटिन में शामिल किया गया है।

ईमानदारी और जागरूकता का संदेश

सतर्कता बुलेटिन “प्रबोध” का उद्देश्य रेलकर्मियों को कार्यस्थल और दैनिक जीवन में ईमानदारी अपनाने, सतर्क रहने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। बुलेटिन के माध्यम से कर्मचारियों को न केवल जानकारी प्रदान की गई है बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों और उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें