Search
Close this search box.

सोनभद्र: खजूरी गांव में जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। स्थानीय खजूरी गांव में अमवार रोड से जुड़ी सड़क, जो कम्पोजिट विद्यालय खजूरी से होकर एनएच 39 जाबर गांव तक जाती है, जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की इस खराब स्थिति से ग्रामीण भारी नाराज हैं और उन्होंने संबंधित विभागों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क कई वर्षों पहले पेंटिंग कार्य के बाद बनी थी, लेकिन अब जगह-जगह गड्ढों से भर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुद्धी तहसील और संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के कारण सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। जब पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन नहीं है और डूडा विभाग द्वारा इसका निर्माण किया गया था।

उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने बताया कि सड़क की जांच कराई जाएगी और इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर शीघ्र मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख ग्रामीण थे—रामवृक्ष गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, आफताब आलम, तिजोर आलम, रजाउल्लाह, मेराज आलम, राजेश गुप्ता, जियाउल्लाह, संतोष भारती, अजय श्रीवास्तव, सुधई राम, सुचित श्रीवास्तव, नरेंद्र गुप्ता (एडवोकेट) सहित दर्जनों अन्य ग्रामीण।

ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की तत्काल मांग की है और चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्य नहीं हुआ तो और बड़े आंदोलन की संभावना है।

Leave a Comment

और पढ़ें