Search
Close this search box.

दुद्धी: नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत, दो साल से नहीं बिछी ‘हर घर नल योजना’ की पाइपलाइन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुद्धी: कोन ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत औरादाड़ के अमतिया व परड़वा टोले में अभी तक हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन नही बिछाई गई है। ऐसे में ग्रामीण कनहर नदी का दूषित व मटमैला पानी पीने को मजबूर है।

मामले को लेकर ग्रामीण युवक बृजेश कुमार ने शनिवार को आयोजित समाधान दिवस डीएम बीएन सिंह को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर डीएम ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को मामले को त्वरित संज्ञान ले प्रकरण के निस्तारण के लिए निर्देशित किया है।

ग्रामीण युवक बृजेश कुमार ने दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की जल निगम के अधिकारी सिर्फ आश्वाशन देते है, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी पाइपलाइन नहीं बिछायी गई। युवक ने कहा की ग्रामीण कनहर नदी के बाढ़ का पानी पीकर अपना प्यास बुझा रहे है। वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रकरण को अवगत कराकर उक्त दोनों मजरों में जल्द से जल्द पाइपलाइन बिछाकर नल कनेक्शन दिए जाने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें