Search
Close this search box.

वाराणसी: डंपर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

वाराणसी: मिर्जामुराद अंतर्गत छतेरी बाजार में आज सुबह सड़क दुर्घटना में ग्राम सभा डोमैला निवासी जितनारायण बिंद के छोटे बेटे का निधन हो गया। जिसकी वजह से कछवा रोड कपसेठी मार्ग पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासनिक कार्यवाही की मांग करने लगे।

बता दें कि, मिर्जामुराद के छतेरी में डंपर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गये। उसके बाद SDM राजातालाब थाना प्रभारी मिर्जामुराद ने तत्काल प्रभाव से घटना को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातकर तत्काल सड़क जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया।

मिर्जामुराद के छतेरी में डंपर के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल।ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

Leave a Comment

और पढ़ें