Search
Close this search box.

वाराणसी: किशोर हत्याकांड का खुलासा न होने पर ग्रामीणों का धरना, डीसीपी ने दिया आश्वासन

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में लगभग 14 दिन पूर्व एक किशोर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अब तक पुलिस द्वारा न तो किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है और न ही घटना का खुलासा हो पाया है। इससे आक्रोशित मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने बड़ागांव थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

धरना-प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी गोमती आकाश पटेल ने परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया। डीसीपी ने परिजनों को जल्द से जल्द मामले के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत होकर वापस लौट गए।

Leave a Comment

और पढ़ें