Search
Close this search box.

वाराणसी के बड़ी गैबी में दारू के ठेके का खुलना ग्रामीणों ने रोका, विरोध प्रदर्शन तेज

वाराणसी: बड़ी गैबी क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने की खबर सामने आते ही स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेका बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा क्योंकि प्रस्तावित स्थान के पास 50 मीटर की दूरी पर बड़ी गाड़ी नाथ का मंदिर, तीन-चार स्कूल और पाड़नी कन्या महाविद्यालय स्थित हैं। साथ ही यह इलाका घनी आबादी वाला है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां बीयर शॉप खुली तो महिलाओं, बेटियों और माताओं का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। विरोध प्रदर्शन में सत्येंद्र केसरी, मंगल बिंद्रा, गुल्लू सोनकर, संजय मौर्य, गोरी दीदी, तनमय दा, बप्पा, भैया लाल, अरविंद श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, सोनू सिंह, दिलीप कश्यप सहित सैकड़ों पुरुष व महिलाएं शामिल हुए।

इस आंदोलन को स्थानीय सभासद शरद पांडे और विधायक सौरभ श्रीवास्तव का भी समर्थन प्राप्त हुआ। मकान मालिक ने भी ठेका निरस्त करने की बात कही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस स्थान पर शराब का ठेका नहीं खुलेगा। इसके बावजूद ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि यदि आदेश वापस नहीं हुआ तो आगे और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें