Search
Close this search box.

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक

मीरजापुर। टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद के राजगढ़ सीएचसी सभागार कक्ष में 4 फरवरी 2026 को उपस्थित एएनएम स्टाफ नर्स, आशा संगनी एवं आशाएं आदि को भारत देश को टीबी मुक्त बनाने के क्रम में रोग संबंधी समस्त लक्षणों एवं सरकारी स्तर से उपलब्ध सभी नि:शुल्क सुविधाओं तथा बचाव को विस्तार पूर्वक बताते हुए ज्यादा से ज्यादा टीबी रोगियों की खोज कर उन्हें इलाज पर लाने का प्रस्ताव रखा गया।


क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा सभी उपस्थित जनों से आग्रह पूर्वक कहा गया कि टीबी रोग जब हमारे समाज से पूर्ण रूप से समाप्त होगा तभी हम आप सभी इसके प्रतिकूल प्रभाव से सुरक्षित रहेंगे।

इसलिए आप सभी विभागीय ड्यूटी के साथ-साथ मानवीय कर्तव्य भाव से इस रोग के समाप्ति में अपना सराहनीय योगदान करते हुए टीबी मुक्त की संकल्पना को साकार करने में एक सच्चे भारतीय नागरिक का दायित्व निभाने का प्रयासकरें।

साथ ही सक्षम एवं सम्मानित तथा संवेदनशील व्यक्तियों से टीबी मरीजों के हित में नि: क्षय मित्र बनने हेतु आग्रह भी करें। कार्यक्रम के दौरान डॉ पवन कश्यप अधीक्षक), अजीत सिंह एसटीएस, राहुल सिंह बीसीपीएम जेड अहमद, हेमलता, नीता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें