Search
Close this search box.

विश्वकर्मा समाज के आर्थिक विकास के लिए गठित हो ‘विश्वकर्मा शिल्पकार विकास बोर्ड : अशोक विश्वकर्मा

वाराणसी: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ओर से शुक्रवार को सर्किट हाउस वाराणसी में राजस्थान के विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री श्रीराम गोपाल सुथार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया।

सम्मान समारोह में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने समाज के आर्थिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्य राज्यों में विश्वकर्मा शिल्पकार विकास बोर्ड गठित है, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी यह बोर्ड बनना चाहिए। इसके गठन से परंपरागत कारीगरों और हुनरमंद शिल्पकारों को बेहतर संसाधन, योजनागत मार्गदर्शन और बाज़ार उपलब्ध होगा, जिससे उनका आर्थिक विकास संभव हो सकेगा।

अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि महासभा लंबे समय से उत्तर प्रदेश में शिल्पकार विकास बोर्ड के गठन तथा विश्वकर्मा पूजा पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर संघर्षरत है।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से डॉ. अरविंद गांधी, दिनेश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष भैरव विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, राजकुमार, बनारसी विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा समेत अनेक लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें