Search
Close this search box.

बलिया:12 वर्षीय निशा भारती की हत्या के विरोध में नगरा में कैंडल मार्च, न्याय की मांग को लेकर उठी आवाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: थाना नरही क्षेत्र के टूटवारी ग्राम सभा की मासूम 12 वर्षीय निशा भारती की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार देर शाम नगरा कस्बे में जनाक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी देने की मांग की।

यह कैंडल मार्च डाक बंगले से हनुमान चौक होते हुए दुर्गा चौक तक निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की तख्तियां लिए लोग “निशा को न्याय दो” और “दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्च में आम नागरिकों के साथ छात्र संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

आंखों में आंसू और होठों पर न्याय की पुकार लिए लोगों का कहना था कि इस वीभत्स घटना ने हर माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

मार्च में प्रमुख रूप से शामिल लोगों में सियाराम- पूर्व जिला पंचायत सदस्य (बसपा), राघवेंद्र -किसान नेता, बलजीत आर्ट, विशाल- युवा प्रतिनिधि, श्याम- अध्यापक, जितेंद्र, धनराज-,कमलेश भारती, संतोष सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि इस तरह की घटनाएं तभी रुकेंगी जब दोषियों को सख्त और शीघ्र सजा मिलेगी। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

ब्यूरोचीफ: अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें