चंदौली: शनिवार सुबह चंदौली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 30 वर्षीय युवक ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक बुजुर्ग अक्सर युवक को शादी को लेकर ताने देता था, जिससे आरोपी नाराज चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों की मॉर्निंग वॉक के दौरान मुलाकात हुई और गुस्से में युवक ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










