Search
Close this search box.

बिहार: तरबूज में जहर मिलाकर पत्नि ने पति को खिलाया, तड़पकर हुई मौत

बिहार में पत्नि द्वारा पति को तरबूज में जहर देकर हत्या कर दी गई। गया जिले मे मंटू यादव (25) की जहर के असर से जान चली गई। मंटू के परिवार का आरोप है की मंटू को उसकी पत्नि लखिया देवी (22) ने कुछ देर पहले ही तरबूज खिलाया था। जो मसाला डाला गया था, वह जहरीला था।

फिलहाल पत्नि लखिया अरेस्ट है। इस वारदात के पीछे लखिया का कही और अफेयर भी माना जा रहा है। किसी ‘तीसरे’ के लिए लखिया ने खुद ही अपना सिन्दूर मिटा लिया। जानकारी के मुताबिक लखिया का 2022 में विवाह हुआ था, जो एक माह पहले ही ससुराल आई थी।

शादी के बाद लखिया का ससुराल मे मन नहीं लगा। वह मायके रह रही थी, एक माह पहले ही पति के मनाने पर ससुराल आई थी। दोनों के बीच इसी बात पर विवाद था। विवाहिता पति को समय नहीं देना चाहती थी। मगर पति उससे लगाव रखता था।

Leave a Comment

और पढ़ें