झारखंड: गिरिडीह जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति गुस्से में JCB मशीन लेकर ससुराल पहुंच गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने ससुराल के मकान को गिराने की धमकी दे डाली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्से में आए युवक ने JCB से मकान की चारदीवारी तोड़ दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।










