Search
Close this search box.

बलिया: गड़वार पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के ₹24,100 शिकायतकर्ता के खाते में कराए गए वापस

बलिया। थाना गड़वार, जनपद बलिया पुलिस द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति की धनराशि को त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित कराया गया और न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस दिलाया गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई ₹24,100 की रकम को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता उत्तम कुमार गुप्ता पुत्र सत्यनारायण प्रसाद, निवासी ग्राम बहादुरपुर कारी, थाना गड़वार, जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाना गड़वार में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से दिनांक 14 सितंबर 2025 को साइबर फ्रॉड के माध्यम से धनराशि निकाल ली गई थी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण)/नोडल साइबर सेल बलिया कृपा शंकर के निर्देशन में थाना गड़वार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई शुरू की। इसके परिणामस्वरूप दिनांक 27 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की गई ₹24,100 की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता उत्तम कुमार गुप्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना गड़वार पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस सफल कार्रवाई में थाना गड़वार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष हितेश कुमार, उप निरीक्षक अब्दुल हफीज (साइबर प्रभारी), हेड कांस्टेबल भीम कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर), आरक्षी विवेक कुमार, आरक्षी अजीत कुमार एवं आरक्षी लवकुश गुप्ता (सभी साइबर हेल्प डेस्क) शामिल रहे।

रिपोर्ट: संजय सिंह, प्रेस रिपोर्टर (बलिया)

Leave a Comment

और पढ़ें