Search
Close this search box.

गाजीपुर: एसपी कार्यालय के बाहर महिला कांस्टेबल ने सुभासपा कार्यकर्ता को पीटा, वीडियो वायरल

गाजीपुर: जिला मुख्यालय पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला कांस्टेबल ने सुभासपा कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ते हुए अपशब्द कह डाले। यह घटना कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सुभासपा कार्यकर्ता एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ पत्रक देने एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता गलती से ऊपर खड़ी महिला कांस्टेबल से टकरा गया। कांस्टेबल को गलत छुअन महसूस हुई और उन्होंने कार्यकर्ता को कई थप्पड़ मार दिए। कार्यकर्ता हाथ जोड़कर “मैडम-मैडम” करता रहा।

मौके पर स्थिति गरमा गई, लेकिन बाद में पदाधिकारियों और सीओ ने हस्तक्षेप कर इसे गलतफहमी का नतीजा बताया। सुभासपा जिलाध्यक्ष ने भी कहा कि घटना महज़ गलतफहमी में हुई है और किसी कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। सीओ ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच गलतफहमी के कारण यह स्थिति बनी थी।

Leave a Comment

और पढ़ें