Search
Close this search box.

वाराणसी: मारपीट और धमकी के मामले में महिला के भाई ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

वाराणसी: घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी से परेशान महिला के भाई ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता मुस्कान, पत्नी अभिषेक विश्वकर्मा, निवासी सरैया पानी टंकी (थाना कैंट) एवं हालपता कादीपुर खर्द, थाना रोहनियां की रहने वाली हैं।

पहले से दर्ज है मुकदमा

मुस्कान ने पहले 27 अक्टूबर 2024 को अपने पति अभिषेक विश्वकर्मा और ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A, 323 और दहेज अधिनियम की धाराओं 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

लगातार मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद से ही उसे लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। मुस्कान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पति अभिषेक, जीजा दीपक और एक अन्य आरोपी राधेश्याम उसे धमकी दे रहे हैं कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसकी पिता की तरह जान ले ली जाएगी।

पंजाब ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध

मुस्कान ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद पति उसे पंजाब ले गया, जहाँ उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और साथ रखने का झांसा देता रहा। लौटने के बाद अभिषेक और उसका जीजा दीपक मारपीट करने लगे और दीपक लगातार छेड़छाड़ करता रहा। पीड़िता ने कई बार विरोध किया, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

न्याय और सुरक्षा की लगाई गुहार

पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है कि वह उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कराया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें