Search
Close this search box.

बलिया: करंट लगने से महिला की मौत, गांव में छाया शोक

बलिया: पंदह ब्लॉक के सहुलाई ग्रामसभा में बुधवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुनिया देवी (40) पत्नी भीम राजभर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय मुनिया देवी घर में अकेली थीं। वह पंखा बंद करने गई थीं, तभी उन्हें करंट लग गया और वे नीचे गिर पड़ीं। इसी दौरान पंखा भी उनके ऊपर गिर गया।

घर में कोई और मौजूद न होने के कारण काफी देर बाद परिजन लौटे और उन्हें जमीन पर पड़ा पाया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मुनिया देवी अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें