Search
Close this search box.

वाराणसी में महिला प्रधान बोली- आतंकियों का सिर लाने वाले को देंगे 5 लाख का इनाम

वाराणसी: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। जिससे पूरे देश में गुस्से का माहौल है। ऐसे में कश्मीर में हुई घटना को लेकर राजातालाब क्षेत्र के कंचनार गांव की प्रधान उर्मिला पटेल हाथों में तख्ती व आंखो में गुस्सा लिए जिला मुख्यालय कचहरी पहुंची।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रधान उर्मिला पटेल ने ऐलान किया कि मेरे बेटों व भाईयों के साथ जिस तरीके से अत्याचार व क्रूरता हुई, धर्म पूछकर गोली मारा गया है, इसकी मैं काफी निंदा करती हूं। साथ ही ये ऐलान भी करती हूं जो भी हमारे सैनिक भाई आतंकवादियों का सर काटकर ले आएंगे उनकी पूरी टीम को मैं पांच ₹5 लाख रुपय इनाम स्वरूप देने का ऐलान करती हूं।

इस दौरान मुख्य रूप से पुष्पा, सुमन, रीता देवी, मुन्नी देवी, रीता देवी और मनोज कुमारी उपस्थित रही।

Leave a Comment

और पढ़ें