Search
Close this search box.

वाराणसी : जिला महिला शिक्षक संघ के नव गठन पर महिला पदाधिकारियों ने बीएसए से की मुलाकात, पदोन्नति के लिए दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी : जिला महिला शिक्षक संघ के नव गठन पर महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारयों ने बीएसए अरविंद पाठक से मुलाकात की। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके संगठन के बारे में जानकारी ली और उनके संगठन के गठन के लिए शुभकामनाएं दी।

महिला पदादिकारियों ने बीएसए को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस पर बीएसए ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए अरविंद पाठक को पदोन्नति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष अमृता सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आराधना दूबे, मंत्री सरोज पांडे, कोषाध्यक्ष नीलू त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी रश्मि त्रिपाठी, संगठन मंत्री नीलम राय, सीमा यादव, दीपशिखा सिंह, मनोरमा भी उपस्थित रही।

Leave a Comment

और पढ़ें