वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर कॉलोनी में खुली शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साई भीड़ ने दुकान में रखी शराब की पेटियों को बाहर फेंक दिया। हंगामे के दौरान दुकान का सेल्समैन मौके से फरार हो गया।
प्रमुख रूप से क्षेत्र की महिलाओं ने इस विरोध में भाग लिया। उनका कहना है कि दुकान खुलने के बाद से यहां शराबियों का जमावड़ा बढ़ गया है, जिससे आए दिन उपद्रव और अशांति की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस माहौल से आसपास की जनता बेहद त्रस्त है और क्षेत्र में जबरदस्त रोष व्याप्त है। विरोध करने वालों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस दुकान को बंद किया जाए।







