वाराणसी। मथुरा के कोसी कला अनाज मंडी में आयोजित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अधिवेशन में जयंत चौधरी को सर्वसम्मति से दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर काशी प्रांत में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव एडवोकेट का कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और गगनभेदी नारों के साथ अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
14 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
क्षेत्रीय अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने बताया कि अधिवेशन में देशभर के 14 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि “बिहार में एनडीए की जीत सत्य और सरलता के मार्ग पर चलने वाली सरकार की जीत है।” साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही विपक्ष 400 सीटों का दावा कर रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ा लाभ देते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 प्रति कुंतल कर दिया है।
किसानों के हित में निरंतर काम कर रहे जयंत चौधरी
नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि जयंत चौधरी, चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और किसानों-कामगारों के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में मंत्री बनने के बाद से जयंत चौधरी ने किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसलों के रिकॉर्ड मूल्य निर्धारण को मंजूरी दी है और कई लाभकारी योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
स्वागत करने वालों में भागवत नारायण चौरसिया, सुनील यादव, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद मुनव्वर, मोहम्मद बकरीद, दीपक यादव, राम सकल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।









