Search
Close this search box.

मिर्जापुर: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अहरौरा मंडल की कार्यशाला संपन्न

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी अहरौरा मंडल की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंगलवार शाम 4 बजे गोकूल लॉन धाम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने की।

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को स्वदेशी जन जागरण अभियान, युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर तथा अन्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरी, आत्मनिर्भर भारत के संयोजक योगेश सिंह, जगत सिंह, अमित शाह, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद पटेल, नवीन कुमार, रिंकू, नागेंद्र बहादुर सिंह, माखन सिंह, आशुतोष गिरी, गिरधारी लाल विश्वकर्मा, सभासद प्रेम केसरी समेत बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और सेक्टर संयोजक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश केसरी ने किया।

रिपोर्ट– अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें