Search
Close this search box.

वाराणसी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर “विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा” का आयोजन

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (इएनएचएम) अभिषेक राय के नेत्रित्व में 22 मई से 5 जून, 2025 तक विश्व पर्यावरण दिवस के संरक्षण पखवाड़ा के अन्तर्गत वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर “विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा” का आयोजन किया गया।

वाराणसी मंडल के मुख्य स्टेशनों पर विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और उन्हें अपशिष्ट प्रबंधन पर जानकारी दी गई, एकल उपयोगी प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए स्वयं से शुरुआत करने हेतु प्रोत्साहित किया गया और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह दी गई, अपशिष्ट के पुनर्चक्रण और प्रकृति पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही साथ यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु जगरुक्कता रैली का भी आयोजन किया गया।

विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा के दौरान सभी मुख्य स्टेशन पर जन जगरुक्कता रैली निकल कर यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को प्लास्टिक के थैले की जगह कपड़े के थैले के प्रयोग पर जोर दिया गया, यात्रियों को स्टेशन पर रखे तीनो रंग के कूड़ेदान के प्रयोग की जानकारी भी दी गई।

इसके साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु सार्वजनिक जागरूकता रैली, कार्यशाला, पाम्पलेट, सेल्फी पॉइंट लगाकर, सामूहिक श्रमदान इत्यादि का आयोजन किया गया ।

Leave a Comment

और पढ़ें