Search
Close this search box.

वाराणसी रेल मंडल में विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा कार्यक्रम 22 मई से 5 जून तक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में 22 मई से 05 जून 2025 तक ‘‘विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा‘‘ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नामित स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य प्रमुख स्टेशनों तथा रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज 31 मई,2025 को स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन (PВCM) के रख-रखाव/कार्य की समीक्षा एवं बनारस,आजमगढ़ स्टेशन ,भटनी स्टेशन ,बलिया स्टेशन ,गाजीपुर सिटी स्टेशन एवं वाराणसी सिटी स्टेशन स्टेशन पर यात्रियों को बोतल को बोतल क्रेशर मशीन का उपयोग करन के लिए यात्रियों को अभियान चला कर जागरूक किया गया।

एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध के कार्यान्वयन के संबंध में स्टेशनों पर विक्रेता स्टॉलों की निगरानी के लिए विशेष अभियान बनारस स्टेशन ,वाराणसी सिटी,भटनी स्टेशन , मऊ स्टेशन ,आजमगढ़ स्टेशन, देवरिया सदर स्टेशन, छपरा स्टेशन, सीवान, प्रयागराज रामबाग एवं बलिया पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने हेतु विक्रेता स्टॉलों चेक कर अभियान चलाया गया।

यात्रियों को अपनी स्वयं की गैर प्लास्टिक बोतलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मंडल के बनारस,वाराणसी सिटी,बलिया,मऊ,गाजीपुर सिटी,प्रयागराज रामबाग एवं सीवान रेलवे स्टेशनों पर स्टेशनों पर पानी भरने के बिंदुओं का निरीक्षण कर प्लास्टिक बोतल का उपयोग कम करने हेतु मैटल कंटेनर/ थर्मस उपयोग करने लिए लिए जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

पीए सिस्टम के माध्यम से जागरूकता गतिविधि प्लास्टिक प्रदूषण के संबंध में वाराणसी सिटी,गाजीपुर सिटी,मऊ,देवरिया सदर एवं छपरा स्टेशनों पर प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने हेतु जागरूकता रैली अभियान चलाया गया। ट्रेन सेवा प्रदाताओं को खानपान और अन्य सेवाओं में वर्जिन प्लास्टिक उत्पादों को पुनर्चक्रित विकल्पों से बदलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मंडल के देवरिया सदर,छपरा,वाराणसी सिटी एवं मऊ स्टेशनों की खानपान और अन्य सेवाओं में वर्जिन प्लास्टिक उत्पादों को पुनर्चक्रित विकल्पों से बदलने रैली निकला गया।

सीवान रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक प्रदूषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को जागरूक किया गया |प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर प्लास्टिक प्रदूषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को जागरूक किया गया।

बनारस स्टेशन पर स्वच्छता अभियान आयोजन किया गया यात्रियों से अनुरोध किया गया की सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचे, कपड़े से बने थैले का उपयोग करें एवं यात्रियों यात्रा के दौरान कूड़ा को कुरेदना मे डाले, एकल प्लास्टिक का उपयोग न करे और स्टेशन परिसर में कचरा न डालने के लिए डस्टबिन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया, और बोतल को बोतल क्रेशर मशीन का उपयोग करन के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया।

इसी क्रम में 31 मई,2025 को वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, बलिया, बेल्थरा रोड, मऊ, आजमगढ़, भटनी, देवरिया सदर, सीवान एवं छपरा स्टेशनों पर यात्रियों को पर्यावरण गीत, पोस्टर, बैनर एवं पर्यावरण संबंधित नारों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया । साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला, चौपाल, पाम्पलेट, सेल्फी पॉइंट लगाकर, सामूहिक श्रमदान इत्यादि का आयोजन किया गया ।

Leave a Comment

और पढ़ें