Search
Close this search box.

विश्व पर्यटन दिवस: डीएम ने हरी झंडी दिखाकर ‘वॉक फॉर इंक्लूसिव’ टूरिज्म को किया रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने हरी झंडी दिखाकर टूरिज्म गिल्ड द्वारा “वॉक फॉर इंक्लूसिव टूरिज्म” पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ होटल ताज से सुबह 7:30 बजे हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता, उत्तर प्रदेश पर्यटन के सह निदेशक आरके रावत और भारत पर्यटन के उप निदेशक प्रसव प्रसून भी मौजूद थे।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने इस अवसर पर वाराणसी टूरिज्म गिल्ड की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आम जनता में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ती है। पदयात्रा होटल ताज से शुरू होकर इंडिया बनारस होटल, कंटोमेंट भारत पर्यटन कार्यालय, होटल क्लार्क, होटल अमाया, रेडिसन होते हुए शास्त्री घाट, वरुणापुल पर समाप्त हुई।

वहीं कार्यक्रम के दौरान वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष संतोष सिंह और महासचिव अनिल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद दिया। कोषाध्यक्ष नवनिहाल सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने सह निदेशक आर. के. रावत और प्रसव प्रसून को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी काशी के अध्यक्ष माजिद खान, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता, और बीएचयू के डॉ. प्रवीण राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष कपूर और धन्यवाद ज्ञापन अनिल त्रिपाठी ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें