Search
Close this search box.

बलिया: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित

बलिया: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत (रसड़ा जिला इकाई) द्वारा एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र पी.जी. कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समरजीत सिंह, फाइट क्लब ग्रुप प्रशिक्षक अंकित चौहान, प्रांत कार्यसमिति सदस्य शानू शर्मा, तथा जिला संयोजक दिव्यांश पांडेय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फाइट क्लब ग्रुप नगरा के कोच अंकित चौहान व विष्णु चौहान ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक संतुलन का माध्यम है। यह आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति और शरीर को रोगमुक्त रखने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है।

अंकित चौहान ने यह भी कहा कि योग एक नि:शुल्क और स्वयं द्वारा अपनाया जा सकने वाला जीवनशैली सुधारक अभ्यास है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ. मृदुला श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष, जिला महिला मंडल बलिया) रहीं। उन्होंने बच्चों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और योग को परिवार का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस अवसर पर मुकेश श्रीवास्तव, अशोक सैनी, बृजेश गुप्ता (विद्या पुस्तक भंडार, नगरा) सहित कई गणमान्य नागरिक और अथर्व व शिवांश के परिजन भी उपस्थित रहे।

वहीं कार्यक्रम के अंत में डॉ. मृदुला श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस योग कार्यक्रम ने न सिर्फ शारीरिक जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्कि स्थानीय स्तर पर सामूहिक स्वास्थ्य और सद्भाव का संदेश भी दिया।

रिपोर्ट- मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें