Search
Close this search box.

‘तुम हिंदू टीचर हो, BHU क्यों नहीं चली जाती; amu में हिन्दू प्रोफेसर के साथ भेदभाव के आरोप, 27 साल का दर्द उजागर

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में राजनीति विज्ञान विभाग की सीनियर प्रोफेसर रचना कौशल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें सिर्फ हिंदू होने के कारण लगभग 27 वर्षों से उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है।

प्रोफेसर रचना कौशल ने बताया कि एएमयू के कुछ प्रोफेसर उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हैं और यह आरोप लगाते हैं कि हिंदू शिक्षक जानबूझकर मुस्लिम छात्रों को पढ़ाने में दिलचस्पी नहीं लेते। उन्हें यह तक कहा गया कि, “तुम हिंदू टीचर हो, BHU क्यों नहीं चली जाती।”

रचना कौशल ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक इस सबको सहन किया, लेकिन अब उनके पास कानूनी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह बहुत जल्द पूरे मामले को सार्वजनिक करेंगी और इसके बाद FIR दर्ज कराएंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें