Search
Close this search box.

बलिया: ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने से युवक की मौत, इलाके में हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला वार्ड नंबर-12 में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय गुड्डू खां की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह कबाड़ बीनने के दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचे थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मोहल्ले के लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मिल्की मोहल्ले में महज तीन फीट की ऊंचाई पर 400 KVA का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रांसफॉर्मर को लेकर पहले भी कई बार खतरे की आशंका जताते हुए विभाग से सुरक्षा उपायों की मांग की गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।

गुड्डू खां कबाड़ बीनकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। कुछ वर्षों पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो गया था। परिवार में अब केवल एक विवाहित पुत्री बची है। गुरुवार को उनका शव मोहल्ले के ट्रांसफॉर्मर के पास पड़ा मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसडीओ अजय सरोज ने बताया कि “ट्रांसफॉर्मर चबूतरा बनाकर ऊपर स्थापित किया गया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।”

पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिलती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने विभागीय लापरवाही पर नाराज़गी जताई है और कहा है कि अगर समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाते, तो एक गरीब मजदूर की जान बच सकती थी।

लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया जाए, मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा व सहायता दी जाए, बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई हो।

ब्यूरोचीफ: अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें