Search
Close this search box.

फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के बाहर फायरिंग; कार सवार युवकों ने चलाई गोली, एक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस बार यह फायरिंग केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के घर के पास हुई है। इस घटना में एक शख्स घायल भी हुआ है। दरअसल सेक्टर-28 स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के घर के बाहर सोमवार/मंगलवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसके हाथ और कान में चोट लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर सेक्टर-31 थाना की पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रात करीब एक बजे एक स्कूटी सवार युवक कहीं जा रहा थेा। इस दौरान उनकी स्कूटी में तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। कार और स्कूटी में टक्कर की आवाज सुनकर आसपास रह रहे लोग दौड़े और हादसे में घायल स्कूटी सवार युवक की मदद करने में जुट गए। साथ ही कार चालक को सही से वाहन चलाने की हिदायत दी।

इससे कार में सवार तीन-चार युवको ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बीच-बचाव करने आए लोगों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने जेब से पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग से बीच-बचाव में आए लोगों में से एक के कान और हाथ में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की हरकत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें