Search
Close this search box.

वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आयोजित

वाराणसी: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मंगलवार को वाराणसी स्थित ताज होटल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह बैठक भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन अंतर-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

4 राज्यों की शीर्ष सहभागिता

इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्य क्षेत्रीय परिषद के चार सदस्य राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की सहभागिता है। बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री, राज्य सरकारों के मुख्य सचिव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं।

समन्वय, विकास और सुरक्षा पर होगी चर्चा

इस बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मज़बूत करना, राज्यों की साझा चुनौतियों का सामूहिक समाधान निकालना तथा आंतरिक सुरक्षा, आधारभूत संरचना, सीमा विवाद, विकास योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर संवाद करना है।

ताज होटल में कड़े सुरक्षा इंतजाम

वाराणसी के ताज होटल में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है। केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं, और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी बरती जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें