Search
Close this search box.

मुगलसराय में 3 नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस अलर्ट पर

मुगलसराय। चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार से जुड़े तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजन बेहद चिंतित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंकड़हिया नई बस्ती निवासी नवाब अली ने थाना मुगलसराय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री समेत रिश्तेदारी के दो अन्य बच्चे 13 अप्रैल 2026 को सेंट डेवियर स्कूल पढ़ने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 169/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लापता बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है, वहीं परिजन बच्चों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें