Search
Close this search box.

बलिया: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी गोली, अवैध असलहा व बाइक बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना रसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले से जुड़े पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं।

घटना 26 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 4:50 बजे की है। स्वाट/सर्विलांस टीम एवं थाना रसड़ा पुलिस मुंडेरा रोड कटुहरा क्षेत्र में चेकिंग व गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को मौके से दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल अभियुक्त

  1. मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह पुत्र स्व. अरविंद सिंह निवासी – मडहीं, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर (उम्र 27 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लगी तथा संदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी – खजुरगांव, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर (उम्र 23 वर्ष) को भी बाएं पैर में गोली लगी है।

गिरफ्तार अन्य अभियुक्त

  1. अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह (21 वर्ष)
  2. प्रवीण सिंह उर्फ गोलू पुत्र नरेंद्र
  3. प्रभात सिंह उर्फ बंटी पुत्र संजय सिंह
    (सभी निवासी — खजुरगांव, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर)

हत्या की घटना का खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 25 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:45 बजे राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह उर्फ बागी (निवासी कासिमाबाद, गाजीपुर) की गोली मारकर हत्या की थी।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 पिस्टल (.32 बोर), 02 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस (.32 बोर), 01 तमंचा (.315 बोर), 02 खोखा व 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर), 02 मोटरसाइकिल (अपाचे व स्प्लेंडर) घायल बदमाशों का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Comment

और पढ़ें