Search
Close this search box.

लहरतारा पुल पर हादसा: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, नाती घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। लहरतारा पुल पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का नाती भी घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।

मृतका की पहचान महाराष्ट्र के सतारा जिले के आसन गांव निवासी वैशाली पवार के रूप में हुई है। वह इन दिनों अपनी बेटी-दामाद के घर लहरतारा में रह रही थीं। सोमवार को वह अपने नाती के साथ स्कूटी से सारनाथ घूमने जा रही थीं।

इसी दौरान लहरतारा पुल पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में वैशाली पवार के सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि नाती को भी चोटें आईं।

सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने घायल महिला को पहले कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल नाती का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें