वाराणसी । भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों की अहमियत और उन्हें सहेजने का संदेश देने वाली प्रेरणादायक मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी हैं’ के एपिसोड-2 का भव्य प्रीमियर शो महमूरगंज स्थित होटल सेलिब्रेंट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का डिजिटल रिलीज 25 जुलाई को सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर एवं लाइफ कोच संजीव अग्रवाल ने कहा, “रिश्ता वो नहीं जो बसंत में साथ मुस्कुराए, रिश्ता वो है जो पतझड़ में भी हाथ न छुड़ाए।” उन्होंने बताया कि सीरीज का प्रत्येक नया एपिसोड अब हर माह की 25 तारीख को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

‘वक्त बदल देंगे’ संगीत प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। ‘10 मिनट में रिश्तों का अनमोल सफर’ थीम पर आधारित एपिसोड-2 ने दर्शकों को भावुक कर दिया और खूब सराहना बटोरी। सभागार जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों से भरा रहा।

कार्यक्रम का संचालन सुगंधा वर्मा, दीपक बालचांदनी और राकेश सिंह राजपूत ने किया। 200 से अधिक लोगों की मौजूदगी में अतिथियों को पौधे उपहार स्वरूप दिए गए। अंत में सूरज सिंह ने आभार व्यक्त किया। संस्थापक संजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और डिजिटल दर्शकों का धन्यवाद किया।







