चन्दौली। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7200 शीशी यानी करीब 720 लीटर अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक को संदिग्ध मानकर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक में मुर्गी के दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए नशे की खेप को खाद्य सामग्री के बीच छिपाया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका पूरा खेल बिगड़ गया।
पुलिस ने ट्रक के साथ जीपीएस डिवाइस और अन्य सामान भी बरामद किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े तस्करों और सप्लाई चेन की तलाश में जुटी है।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।








