वाराणसी । जनपद के मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में RPF द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 23 जुलाई को RPF पोस्ट देवरिया सदर ने देवरिया रेलवे स्टेशन पर मां से बिछड़ी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक सत्यापन के बाद उसकी मां को सकुशल सौंप दिया।

इसी दिन मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना पर RPF ने मरुधर एक्सप्रेस के A-1 कोच से यात्री का छूटा सैमसंग मोबाइल चार्जर बरामद किया। करीब 1800 रुपये कीमत का चार्जर सत्यापन के बाद यात्री बीनल कुमार को सौंप दिया गया।
वहीं, ट्रेन संख्या 15708 के S-1 कोच में छूटा 7000 रुपये कीमत का नीले रंग का बैग RPF छपरा ने बरामद कर यात्री हजरत अली को लौटा दिया। सामान वापस पाकर यात्रियों ने RPF की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की।








