बलिया। थाना सहतवार क्षेत्र के ग्राम उदहा में वृद्ध की ईंट से पीटकर की गई हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। थाना सहतवार पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की वारदात में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल ईंट और खून से लथपथ कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया दिनेश कुमार शुक्ला ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।









