Search
Close this search box.

वाराणसी: सिटी बसों के बेड़े में शामिल होंगी 50 ई-बसें, शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी सुविधा 

वाराणसी: सिटी बसों के बेड़े में 50 ई-बसें शामिल होंगी। अगले माह 50 नई सिटी बसें मिलेंगी। जिले में यात्रियों को सुगम यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए यह पहल की गई है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाके के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

अगले महीने 50 नई ई-बसें मिलेंगी। ई-बसों के आने से पहले ही कैंट स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। अखरी और मढ़वा में भी चार्जिंग स्टेशन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मिर्जामुराद में 50 बसों की क्षमता वाला चार्जिंग स्टेशन पहले से क्रियाशील है। 

वाराणसी में 50 ई-बसें पहले से चल रही हैं। अब नई 50 ई-बसें बेड़े में शामिल होंगी। इसके बाद शहर में चलने वाली डीजल बसों की संख्या और कम की जाएगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी परशुराम पांडेय के अनुसार नए सत्र में नई ई-बसें मिलनी हैं। इसकी प्रक्रिया शासन स्तर से चल रही है। नगर निगम शेल्टर के लिए स्थान चिह्नित कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें