Search
Close this search box.

Mumbai: संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, बोला- सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करेंगे, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai: शिवसेना नेता संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद संजय राउत ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप लगे हैं।

पुलिस ने बताया कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को धमकी भरा संदेश मिला है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने संजय राउत को धमकी दी है कि सिद्धू मूसेवाला गैंग की तरह ही उनकी हत्या कर दी जाएगी। संजय राउत ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें