Search
Close this search box.

संडीला: महेंद्र सिंह सोनी ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित

हरदोई। संडीला भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह सोनी को जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।

सम्मान मिलने पर महेंद्र सिंह सोनी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे सम्मान कार्य करने की क्षमता को और बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि सतीश महाना जैसे व्यक्तित्व के हाथों सम्मान मिलना इसे और भी गौरवशाली बना देता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महेंद्र सिंह सोनी के सामाजिक और जनसेवा कार्यों की सराहना की।

रिपोर्ट- ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें