बलिया। जनपद से इस वर्ष हज की पवित्र यात्रा पर जाने वाले 45 हज यात्रियों के लिए 16 फरवरी (सोमवार) को प्रातः 9:00 बजे से टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम नगर के गुदरी बाजार स्थित मदरसा मिफ्ताहुल उलूम, बड़ी मस्जिद परिसर में संपन्न होगा।
प्रधान हज ट्रेनर हाजी मुमताज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जनपद से कुल 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिन्हें शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। हज यात्रा पर जाने वाले सभी चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण और आवश्यक प्रशिक्षण अनिवार्य है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
उन्होंने सभी प्रस्तावित हज यात्रियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर टीकाकरण एवं प्रशिक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही बताया कि यदि किसी यात्री को किसी प्रकार की जानकारी या समस्या हो तो वे मोबाइल नंबर 8439644515 पर संपर्क कर सकते हैं। इस आयोजन को लेकर हज यात्रियों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
संजय सिंह, प्रेस रिपोर्टर, बलिया








