बलिया । प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में बलिया जनपद के युवाओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योजना के अंतर्गत संबंधित ट्रेड बिंदी एवं सतू में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 20 अगस्त 2026 तक राज्य सरकार की वेबसाइट msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

आवेदन के बाद अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि की सूचना विभाग द्वारा बाद में दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना अनिवार्य होगा।

विभाग ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर योजना का लाभ उठाएं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया से संपर्क कर सकते हैं।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।







