गाजीपुर । जमानियां थानाक्षेत्र के करमहरी चट्टी के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में पड़ोसी प्रदेश के दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल भेजा गया, वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस कब्जे में लेकर थाने पहुंची। शुक्रवार की दोपहर में तेज रफ्तार दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई।
जिसमें एक बाइक सवार करमहरी गांव निवासी 20 वर्षीय परमवीर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे दिलदारनगर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बिहार निवासी 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन रोते बिलखते हुए थाने पहुंची।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर










