Search
Close this search box.

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को तीन साल में 6300 करोड़ रुपये वेतन मिलेगा, गूगल ने बढ़ाया पैकेज

नई दिल्ली। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को अगले तीन वर्षों में कंपनी से भारी-भरकम मुआवजा मिलने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनका कुल संभावित कम्‍पनसेशन बढ़ाकर 692 मिलियन डॉलर कर दिया गया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 6300 करोड़ रुपये के बराबर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Alphabet Inc. के स्वामित्व वाली गूगल ने पिचाई के लिए यह पैकेज अगले तीन वर्षों के लिए तय किया है। हालांकि यह पूरी राशि उन्हें तभी मिलेगी जब वे कंपनी द्वारा तय किए गए प्रदर्शन लक्ष्यों को पूरा करेंगे।

बताया जा रहा है कि इस पैकेज में वेतन के साथ-साथ स्टॉक आधारित प्रोत्साहन और अन्य परफॉर्मेंस आधारित लाभ भी शामिल हैं। कंपनी का मानना है कि इस तरह के प्रोत्साहन से शीर्ष नेतृत्व को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें