Search
Close this search box.

अमरोहा पुलिस ने CEIR पोर्टल से बरामद किए 192 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

अमरोहा । पुलिस ने नागरिकों के गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपकर बड़ी राहत दी है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन में पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 192 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल की सहायता से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने अमरोहा पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें