Search
Close this search box.

वाराणसी में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, गोदौलिया समेत शहरभर मौसम खुशनुमा

वाराणसी । में मौसम ने अचानक करवट ली और तपती गर्मी के बीच झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। खासतौर पर गोदौलिया चौराहे पर तेज बारिश का नजारा देखने को मिला, जिससे कुछ ही देर में सड़कें पानी से भीग गईं और माहौल सुहाना हो गया।शहर के आसपास के इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

उमस और गर्मी से परेशान लोग इस बदलते मौसम का खुलकर स्वागत कर रहे थे। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।हालांकि, कुछ जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक धीमा होने की समस्याएं भी देखने को मिलीं, लेकिन इसके बावजूद लोगों के चेहरों पर राहत साफ झलक रही थी।

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने इसे “राहत की फुहार” बताया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Comment

और पढ़ें