वाराणसी । में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के बिजनेस संगठन जेएसके आईबीएफ की तीन बैचों की संयुक्त व्यापारिक बैठक का आयोजन आज होटल विश्वम (बीएलडब्ल्यू) और स्क्यूरि इन (रथयात्रा) में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में व्यापारिक चर्चाओं के साथ-साथ नेटवर्किंग और अनुभव साझा करने पर विशेष जोर दिया गया। यह आयोजन संस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अरविंद जैन, ब्रजेश जी एवं डॉ. शालिनी राणा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में बनारस के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रवीण अग्रवाल, अमर उजाला के वाइस प्रेसिडेंट (सलाहकार) यादवेश कुमार, काशीवार्ता दैनिक समाचार पत्र के अधिष्ठाता सुनील सिंह, सफल उद्यमी योगेश अग्रवाल, कर्मठ उद्यमी अजीत मेहरोत्रा तथा प्रखर वक्ता रितिका उपाध्याय ने अपने विचार और सफलता की कहानियां साझा कीं।
उनके प्रेरक वक्तव्यों ने उपस्थित सदस्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय को बेहतर ढंग से समझने का प्रयास किया और अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया। वक्ताओं ने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव और रणनीतियां भी साझा कीं, जिसकी सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के प्रमुख सदस्यों में संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, बृजेश लोड, कृष्ण मोहन अग्रवाल, नितेश सिंह, शीतल बरनवाल, कंचन भट्टाचार्य, रूबी शाह, विनय गिरी, डॉ. शालिनी राणा, राकेश अग्रवाल, अभिषेक भट्टाचार्य, राजीव अग्रवाल, समीर सरीन, दीपक बाल चंदानी, रितेश अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।








