Search
Close this search box.

जौनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जहरखुरान गिरोह से मुठभेड़, एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

जौनपुर । जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शाहगंज थाना पुलिस ने जहरखुरान गिरोह के साथ मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में की गई।चिरैया मोड़ के पास हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में पंकज निषाद (निवासी आजमगढ़) गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर हत्या, लूट समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।उसके पास से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और करीब 9 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह यात्रियों को लिफ्ट देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट करता था। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें